फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Programme of NYK in Pithauragarh

देश के विकास में युवा शक्ति का योगदान बेहद जरूरी-जिपं अध्यक्ष दीपिका,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Programme of NYK in Pithauragarh
पिथौरागढ़ हिमालया पब्लिक स्कूल में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करती जिपं अध्यक्ष और अन्य। सं - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) की ओर से मंगलवार को हिमालया पब्लिक स्कूल में युवा सशक्तीकरण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त बबीता पंगरिया पुनेठा, कर्नल एसपी गुलेरिया ने किया। मुख्य अतिथि दीपिका ने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं का योगदान बेहद जरूरी है। युवाओं को अपनी ताकत को पहचानना होगा। उन्हें समाज में ऐसे काम करने होंगे जो सबके लिए प्रेरणास्रोत बने।
विज्ञापन

कार्यक्रम बबीता ने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है। इससे बचना होगा। कर्नल गुलेरिया ने कहा कि युवा अपनी जिद पर आ जाए तो कुछ भी कर सकता है। इस दौरान एनवाईके के स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर जागरूकता संदेश दिए। जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने आभार जताया। अर्चना बराल ने संचालन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वदेश साधन संघ प्रदेश मंत्री ललित धानिक, मेजर ललित, मोहित बिष्ट, प्रकाश पांडेय, शिक्षक मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed