{"_id":"5fea14ac8ebc3e3c9114b0f0","slug":"production-stalled-in-three-projects-of-ujvnl-ureda-pithoragarh-news-hld409046481","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजेवीएनएल और उरेडा की तीन परियोजनाओं में उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजेवीएनएल और उरेडा की तीन परियोजनाओं में उत्पादन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आपदा में ध्वस्त उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की सुरिंगगाड़ लघु जलविद्युत परियोजना में मार्च से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उरेडा की बरड़गाड़ और गराऊं पेयजल योजना में उपकरण खराब होने के कारण बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।
19 और 20 जुलाई को भारी बारिश के दौरान मलबा आने से पांच मेगावाट क्षमता वाली सुरिंगाड़ लघु जलविद्युत परियोजना का हेड ध्वस्त हो गया था। यूजेवीएनएल वर्तमान में हेड रिपेयरिंग का कार्य कर रहा है। मार्च से सुरिंगगाड़ लघु जलविद्युत परियोजना से उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उरेडा की 750 किलोवाट की बरड़गाड़ थल और गराऊं लघु जलविद्युत परियोजना में उपकरणों की खराबी के कारण पिछले डेढ़ साल से बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी अखिलेेश शर्मा ने बताया कि परियोजनाओं को ठीक करने के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की जाएगी।
यूजेवीएनएल के ईई जीएस बुदियाल ने बताया कि सुरिंगगाड़ लघु जलविद्युत परियोजना से मार्च से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में रिपेयरिंग का काम चल रहा है।