{"_id":"64fb62ed1af5c6143e070426","slug":"prime-minister-modi-may-visit-pithoragarh-in-october-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4259-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रधानमंत्री मोदी अक्तूबर में आ सकते हैं पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रधानमंत्री मोदी अक्तूबर में आ सकते हैं पिथौरागढ़
Fri, 08 Sep 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में पिथौरागढ़ आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री अपने भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।
पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री के सीमांत भ्रमण के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री पूर्व में भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान धारचूला में ध्यान कर चुके हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री के सीमांत जिले के दौरे पर आने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 11 अक्तूबर को प्रसिद्ध संत नारायण स्वामी की ओर से बनाए गए नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्तूबर को वे चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता भी करेंगे। उसी दिन वह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के अक्तूबर में संभावित भ्रमण की संभावना को इस बात से भी बल मिल रहा है कि तीन दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गुंजी का भ्रमण किया था। प्रशासन और भाजपा संगठन प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड में आ गए हैं।