फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Press this button to Griaganv NOTA

गरियागांव वाले इस बार नोटा का बटन दबाएंगे

Tue, 07 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Press this button to Griaganv NOTA
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गरियागांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले गरियागांव और बोसतड़ा के लोगों ने इस बार 15 फरवरी को मतदान केंद्र पर जाकर नोटा का बटन दबाने का ऐलान किया है। गांव के लोगों को सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकान से राशन लेने के लिए पांच किलोमीटर दूर लामाघर जाना पड़ता है। सड़क की मांग इलाके के लोग 20 साल से उठा रहे हैं, लेकिन हर चुनाव में उनको यही आश्वासन मिलता रहा कि जल्दी रोड बन जाएगी, लेकिन अब तक रोड नहीं बनने से खासकर महिलाओं में काफी गुस्सा है।

विज्ञापन


लामाघर में राशन लेने के लिए आई महिलाओं ने प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। कहा कि जब नेता और विधायक गांव के लिए एक अदद सड़क का निर्माण करने की क्षमता नहीं रखते तो उनको जनता का वोट पाने का भी अधिकार नहीं है। ग्रामीणों को अब यह तो पता हो ही गया है कि ईवीएम में नोटा का बटन भी होता है। इस बार क्षेत्र के लोगों ने नोटा का बटन दबाने का फैसला करते हुए कहा है कि राजनीतिक दलों के लोग क्षेत्र में प्रचार के लिए न आएं तो अच्छा है, क्योंकि किसी को भी वोट पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन


महिलाओं की मांग का समर्थन करते हुए जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि गांव की एकमात्र मांग का पूरा न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का गुस्सा जायज है, क्योंकि राशन लेने में उनका पूरा दिन गुजर जाता है। प्रदर्शन में कौशल्या देवी, राधा देवी, बसंती देवी, दुर्गा देवी, राधा देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed