फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PRD training

महिला पीआरडी जवानों को बताए ड्यूटी के तरीके

Thu, 31 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Thu, 31 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
PRD training
पीआरडी की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की महिला जवानों का प्रशिक्षण जारी है। इस बार जिले में 51 महिलाओं की पीआरडी में नियुक्ति हुई है। पहली बार पीआरडी में महिला जवानों को रखा गया है। 22 दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ड्यूटी के नियम, अनुशासन, कर्तव्य की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर इनकी तैनाती विभिन्न विभागों में की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनको शांति व्यवस्था का दायित्व भी सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडे ने बताया कि महिलाओं को सभी नियमों की जानकारी दी जा रही है। ताकि वह अपनी ड्यूटी को सही ढंग से कर सकें। उन्होंने कहा कि समय समय पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। तैनाती के बाद महिलाओं को 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। आज सुबह महिलाओं ने व्यायाम किया। उसके बाद योग की कक्षा में भाग लिया। दिन में उनकी कक्षा चली। इसमें उनको पुलिस के नियमों की जानकारी दी गई। पीआरडी के जवानों को पुलिस की तरह ही काम करना पड़ता है। कार्यालयों में सुरक्षा के तौर पर भी इनकी तैनाती की जाती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed