{"_id":"0440ecd1f53d8b598388cff933b26daf","slug":"pramod-and-are-babita-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में हुआ हाफ मैराथन का आयोजन, प्रमोद और बबीता रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में हुआ हाफ मैराथन का आयोजन, प्रमोद और बबीता रहे विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रं कल्याण संस्था ने शुक्रवार को यहां हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। मैराथन में 12 वर्ष से ऊपर के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतियोगियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नगरपालिका के अध्यक्ष दशरथी खैर और जज मनोज गर्ब्याल ने झंडा दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस अवसर पर संस्था के केंद्रीय महासचिव कृष्ण सिंह रौतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्था द्वारा युवा वर्ग को समाज में सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।
पालिका अध्यक्षा दशरथी खैर ने कहा कि विगत चार दिनों से संस्था ने स्वच्छता अभियान के साथ ही खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इससे युवा वर्ग में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होंगे। उत्तराखंड जनजातीय परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।
21 किमी की मैराथन दौड़ में एक घंटा 14 मिनट में पूरी कर पिथौरागढ़ के प्रमोद पाटनी प्रथम, रजत कार्की द्वितीय, खड़क सिंह तृतीय, रविंद्र सिंह चौथे और हेमराज पांचवें स्थान पर रहे। महिलाओं में बबीता खनका प्रथम, सरोज द्वितीय, नीरा धामी तृतीय, सावित्री धामी चतुर्थ, शोभा पांचवें स्थान पर रही। जनजातीय युवाओं के ओपन कैटेगरी में सूरज ह्यांकी प्रथम, नवीन ग्वाल द्वित ीय और धर्मराज बुढ़ाथोकी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कलावती रौंकली प्रथम, कविता रायपा द्वितीय एवं माधुरी गर्ब्याल तृतीय स्थान पर रहे। 6 किमी मिनी दौड़ में पिथौरागढ़ के कमल सिंह प्रथम, बलवंत सिंह द्वितीय और कविराज पांडे तृतीय स्थान पर रहे। 6 किमी दौड़ महिलाओं में अमृता प्रथम, प्रिया दानू द्वितीय एवं दुर्गा मेहरा तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतियोगियों को जनजातीय परिषद उपाध्यक्ष कैलाश रावत, भूपेन्द्र थापा, महिमन ह्यांकी, कृष्णा रौतेला, कुसुम गर्ब्याल, भागेश्वरी गर्ब्याल, जितेंद्र बृजवाल, पंकज गर्ब्याल, योगेश, राजेन्द्र रोंकली ने पुरस्कार प्रदान किए।