फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prakash Joshi of Pithoragarh will be seen in the lead role of a saint in the Hindi film Murder Mystery.

Pithoragarh News: हिंदी फिल्म मर्डर मिस्ट्री में संत के लीड रोल में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के प्रकाश जोशी

Sat, 06 Jul 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Prakash Joshi of Pithoragarh will be seen in the lead role of a saint in the Hindi film Murder Mystery.
फिल्म ए मर्डर मिस्ट्री में अ​भिनेत्री प्रीति ​झिंगियानी के साथ संत की भूमिका में प्रकाश जोशी। स
पिथौरागढ़। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के प्रकाश जोशी हिंदी फिल्म ए मर्डर मिस्ट्री में अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म में प्रकाश निरंजनी अखाड़े के संत रवींद्र पुरी का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी प्रकाश जोशी बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में वह जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कमल हसन, महेश मांजरेकर और नासिर के साथ नजर आएंगे। जोशी ने बताया कि इस फिल्म में वह गैंगस्टर के किरदार में हैं। फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। साउथ की ही जांतारा फिल्म में भी जोशी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा प्रकाश जोशी बॉलीवुड के डायरेक्टर और एक्टर अशोक त्यागी की वेब सिरीज नाजायज में भी मंगल के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता यश की टॉक्सिक फिल्म में भी महत्वपूर्ण किरदार मिला है। यश का थ्रिलर लांच हो चुका है, शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन

एस्ट्रो टॉक एप में नौ एड शूट कर चुके हैं जोशी
पिथौरागढ़। अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले प्रकाश जोशी वेब सिरीज और फिल्मों के अलावा एड में भी काम कर रहे हैं। इसमें ज्योतिष की जानकारी देने वाला एस्ट्रो टॉक एप भी शामिल है। प्रसिद्ध सिने कलाकार श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर, मंदिरा बेदी, विराट कोहली जैसे कलाकारों के अलावा प्रकाश जोशी भी एस्ट्रो टॉक एप में अब तक नौ एड शूट कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed