{"_id":"574c976a4f1c1b0209108c2d","slug":"pradhan-sought-payment-of-nrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के कुशल श्रमिकों का भुगतान करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के कुशल श्रमिकों का भुगतान करो
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 31 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने मांगा मनरेगा का भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के कुशल श्रमिकों और योजना में सामान सप्लाई करने वाले व्यापारियों का भुगतान कराने की मांग को लेकर सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया। मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कुशल श्रमिकों और व्यापारियों का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में एकत्र ग्राम प्रधानों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी की। प्रधानों का कहना था कि कुशल श्रमिकों का भुगतान न होने से मनरेगा का काम कराने में दिक्कत पेश आने लगी है। यह मामला लगातार सरकार और प्रशासन के सामने उठाया जा रहा है लेकिन कुशल श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मजदूरी न मिलने से कुशल श्रमिक भी खासे परेशान हैं। वह लोग भुगतान के लिए ग्राम प्रधानों पर दबाव डाल रहे हैं। मनरेगा में सामान सप्लाई करने वाले व्यापारी भी भुगतान न होने से परेशान हैं। ग्राम प्रधानों ने तत्काल भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि भुगतान नहीं होता है तो प्रधान बेमियादी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ग्राम प्रधान कैलाश जोशी, हरीश कुमार, राजेंद्र जोशी, कैलाश चंद्र पांडे, भुवन बिष्ट, अशोक चंद, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश भट्ट, टाइगर खड़ायत, हरीश जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, योगेश जोशी, वीरेंद्र चंद, हरीश भट्ट, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कविता पुनेठा, लच्छी राम, संजय पांडेय, हरीश राम, गणेश सिंह कार्की थे।