{"_id":"5c78116abdec224c8b1b0ae4","slug":"pradesh-ke-pahale-vigyaan-sanchaar-kendr-ne-kaam-shuroo-kiya-tha","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पहले विज्ञान संचार केंद्र ने काम करना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पहले विज्ञान संचार केंद्र ने काम करना शुरू किया
Thu, 28 Feb 2019 10:21 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विज्ञान संचार केंद्र का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान के प्रसार और प्रचार के लिए प्रदेश के पहले विज्ञान संचार केंद्र ने बृहस्पतिवार से काम करना शुरू कर दिया है।
फर्न विज्ञानी डॉ. नीलांबर पुनेठा और रक्षा जैव ऊर्जा शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक हेम पांडेय ने केंद्र का उद्घाटन किया।
यूसर्क देहरादून और पहल संगठन की ओर से स्थापित इस केंद्र के उद्घाटन समारोह में डॉ. पुनेठा ने कहा कि विज्ञान संचार केंद्र से यहां के विद्यार्थी और शिक्षक लाभान्वित होंगे। विज्ञान को जन उपयोगी बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच भी विकसित करनी होगी। केंद्र के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने सर सीवी रमन के उल्लेखनीय योगदान को सामने रखा।
केंद्र में विज्ञान पुस्तकालय स्थापित कर दिया गया है। भविष्य में वृहद रूप में इसका संचालन किया जाएगा। इस मौके पर जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान गीत पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुलानंद सरस्वती ने की। संचालन गजेंद्र सिंह बोहरा ने किया। इस मौके पर पूर्व खंड शिक्षाधिकारी प्रमोद पांडेय, योगेश भट्ट, ललित पंत, डॉ. हेम पांडेय, केसी कसनियाल, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. विकास पंत, राजेंद्र भट्ट, नीरज जोशी, कंचनलता पंत, मीनू भट्ट, ममता पंत समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
पिथौरागढ़। विज्ञान संचार केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर विज्ञान की यात्रा: संदृष्टि 2050 विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजेता एसडीएस की रंजना गुप्ता, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की शालिनी द्विवेदी, मानस एकेडमी के विश्वास उपाध्याय, विवेकानंद के अभिषेक पांडेय, मानस की माही नूर अंसारी को पुरस्कृत किया गया।