{"_id":"013d11f4dcc96411591e82a17836cd77","slug":"pradesh-congress-termed-autocratic-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निरंकुश करार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निरंकुश करार दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल से भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निरंकुश सरकार करार दिया है। कहा कि 2013 की आपदा के बाद सिर्फ केदारनाथ को छोड़ कहीं पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। वह आपदा के बाद भी इस क्षेत्र के दौरे पर आए थे और अब यह देखने के लिए आए हैं कि आपदा के कितने काम हो गए हैं।
विज्ञापन
डीडीहाट में पत्रकारों से बातचीत में श्री कोश्यारी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार की विफलता बड़ा मुद्दा होगा। महंगाई के मामले में उन्होंने कहा कि जल्दी ही यह नियंत्रित हो जाएगी। श्री कोश्यारी ने यह भी संकेत दिया कि इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड को स्थान मिल सकता है लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीदत्त जोशी, कवींद्र शाही, मनोज साह, प्रह्लाद चुफाल, अजीत डसीला, लोकेश भड़, दीवान सिंह भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अस्कोट। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने अस्कोट का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की, उन्हें दीपावली, भैयादूज की बधाई दी। लोनिवि गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कोश्यारी प्रदेश सरकार पर अस्कोट की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल के विकास के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। बैठक में कैलाश पांगती, बलवंत भंडारी, बहादुर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह लुंठी, तनुज पाल, नीरज पाल, प्रकाश पाल, दिगंबर पाल, रोशन पाल, गणेश पाल, मदन लाल, दिनेश जोशी, ललित पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन