फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Potholes on Sharda Barrage road filled with RBM

Pithoragarh News: शारदा बैराज मार्ग के गड्ढे आरबीएम से पाटे

Wed, 22 May 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Sharda Barrage road filled with RBM
बैराज मार्ग पर होता गडढा भरान कार्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक सड़क बदहाल होने से श्रद्धालुओं की दिक्कत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएम कैंप कार्यालय की ओर से एनएचपीसी प्रबंधन को अवगत कराया गया। एनएचपीसी ने सड़क के गडढों को आरबीएम से पाट दिया है और डामरीकरण के लिए निविदा हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में पूर्णागिरि मेला चल रहा है और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। श्रद्धालु शारदा घाट पर स्नान के बाद बैराज मार्ग होकर बाबा सिद्ध नाथ मंदिर ब्रह्मदेव मंडी की ओर दर्शन करने जाते हैं। एनएचसी की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया गया। महाप्रबंधक ने संज्ञान लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गडढों में आरबीएम भरा दिया है। डामरीकरण के लिए करीब एक करोड रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। जल्द डामरीकरण हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed