{"_id":"5b044cf04f1c1b894c8b66b4","slug":"postal-services-under-one-roof-in-pithoragarh-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-चंपावत में एक छत के नीचे आई डाक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-चंपावत में एक छत के नीचे आई डाक सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के हेड पोस्ट ऑफिस में नई योजना का शुभारंभ करते जीसी भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़-चंपावत में डाक विभाग की सभी सेवाएं मंगलवार से एक छत के नीचे आ गई हैं। दोनों जिलों में डाकघरों की 28 शाखाओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट से जोड़ दिया गया है। इस प्रणाली से शाखाओं के आंतरिक कामकाज में सुगमता होगी। वहीं, उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मंगलवार से पिथौरागढ़ मंडल के दोनों जिलों की सभी शाखाएं नई प्रणाली से जुड़ गई। डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण के तहत अब नेटवर्क इंटीग्रेशन, कोर बैंकिंग, कोर इंश्योरेंस सेवाएं एक छत के नीचे आ गई हैं। इसके तहत सभी शाखाओं को सेंट्रल सर्वर से जोड़ दिया गया है। मंडल अधीक्षक जीसी भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ की 21, जबकि चंपावत की सात शाखाओं को नई प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। मंगलवार से नए साफ्टवेयर पर काम शुरू हो गया है। डाक विभाग 19 मई से इस कवायद में जुटा था।
विज्ञापन
देहरादून से आई विशेषज्ञों की टीम ने चार दिन की मेहनत के साथ नए साफ्टवेयर को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि अब सभी शाखाओं में उपभोक्ता डाक सेवाओं का एक साथ लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता डाक प्रेषण के साथ ही सभी सेवाओं की लाइव जानकारी हासिल कर सकते हैं। नई प्रणाली के लागू होने के बाद शाखाओं मेें कर्मचारियों की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस दौरान सहायक अधीक्षक जेएस बोरा, चरण सहाय, रवि मित्तल, हीरा सिंह दानू आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन