फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Positive news in district.

Pithoragarh News: 2440 मीटर ऊंचाई पर स्थित ध्वज मंदिर तक जल्द पहुंचेगा पानी

Mon, 24 Feb 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
पिथौरागढ़। जिले की आस्था का केंद्र 2440 मीटर ऊंचाई पर स्थित ध्वज मंदिर तक जल्द पानी पहुंचेगा। जल निगम ने इसकी पहल की है। 68 लाख की सोलर पंपिंग योजना से निगम जिले की ऊंची चोटियों में शुमार ध्वज तक पानी पहुंचाकर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाएगा। गर्मी में श्रद्धालुओं को तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पर पानी ढोकर नहीं ले जाना होगा।
विज्ञापन

कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव में 2440 मीटर ऊंचाई पर प्रसिद्ध ध्वज की चोटी पर जयंती माता का मंदिर और भगवान शिव की गुफा है। हर साल यहां तीन मेलों का आयोजन होता है। जिले के हर हिस्से से हजारों श्रद्धालु मां जयंती और भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां यज्ञ और भंडारे आयोजित होते हैं। अब तक यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और बारिश के पानी को एकत्र कर श्रद्धालुओं की प्यास बुझती है। गर्मी में बारिश न होने से श्रद्धालुओं को तीन किमी खड़ी चढ़ाई पर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी ढोकर ले जाना पड़ता है। जल निगम ने समस्या के समाधान की पहल की है। ध्वज तक पानी पहुंचाने के लिए जल निगम 68 लाख रुपये की सोलर पंपिंग योजना का निर्माण कर रहा है। निगम के मुताबिक अगले दो महीने में योजना से पानी ध्वज तक पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन

मड़मानले पंपिंग योजना से पहुंचेगा पानी
पिथौरागढ़। जल निगम मड़मानले क्षेत्र की आठ हजार से अधिक की आबादी को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए पंपिंग योजना का निर्माण कर रहा है। इसी योजना के टैंक से ध्वज तक दो किमी लंबी सोलर पंपिंग योजना बनेगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वज मंदिर तक सोलर पंपिंग योजना से पानी पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। निश्चित तौर पर इस योजना के बनने के बाद जिले के श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। जल्द योजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रंजीत धर्मसक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed