{"_id":"e440ac5cdd1f9d953c82a44627dedad4","slug":"polythene-bags-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में फिर दिखने लगी पॉलिथीन की थैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में फिर दिखने लगी पॉलिथीन की थैलियां
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1999 में पॉलिथीन मुक्त बने नगर में एक बार फिर से पॉलिथीन की थैलियां नजर आने लगी हैं। पॉलिथीन के प्रयोग में न तो दुकानदार पीछे हैं और न ही ग्राहक। इन दिनों बाजार में हर कोई पॉलिथीन पर सामान ले जाते लोग दिख रहे हैं, जिन पर रोक लगाने वाला भी कोई नहीं है। अमर उजाला टीम मंगलवार को जब बाजार पहुंची तो यहां अधिकांश लोग पॉलिथीन पर ही सामान ले जाते दिखे। इस बाबत जब प्रशासन से बात की गई तो उसने भी टीम गठित करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
बता दें कि 1999 में पिथौरागढ़ नगर में आइए, अपने से शुरू करें अभियान चला था। अभियान की सिर्फ एक ही थीम थी पॉलिथीन का उन्मूलन। अभियान का ऐसा असर हुआ कि समाज का हर तबका इसका सहभागी बन गया। व्यापारी भी खुलकर पॉलिथीन के खिलाफ आगे आने लगे। प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई। अभियान के कारण ही 1999 में पिथौरागढ़ पूरी रूप से पॉलिथीन मुक्त नगर बन गया। अभियान की कमान स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रो. प्रभात उप्रेती ने संभाली। बाद में लोगों ने उनका नाम ही पॉलिथीन बाबा रख दिया।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राध्यापक डा. अजय शुक्ल अभियान के प्रवक्ता बने। पिथौरागढ़ से पॉलिथीन के खिलाफ जली इस मशाल को बाद में कुमाऊं के अन्य नगरों ने भी अपनाया था। प्रो. प्रभात उप्रेती रिटायर होकर हल्द्वानी बस गए और अभियान चलाने वाले भी एक-एक कर अलग होते गए। इसके बाद पिथौरागढ़ में फिर से पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग होने लगा है। ऐसा तब हो रहा है जब प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन और थर्माकोल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
वैसे जब कोई आदेश आता है तो यहां के व्यापारी थोड़ा सजग हो जाते हैं। वह पॉलिथीन के प्रयोग पर अपनी ओर से रोक लगा देते हैं, लेकिन लोगों की जरूरत और आग्रह के सामने उनको फिर से चोरी-छिपे पॉलिथीन की थैलियां बाजार में उतारनी पड़ती हैं। वैसे कुछ व्यापारियों ने सामान के लिए कपड़े के थैले में सामान देना भी शुरू कर दिया है लेकिन पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं हुआ है।
प्रशासन ने छापामारी को गठित की टीम
प्रशासन इस बात को स्वीकार करता है कि नगर में पॉलिथीन की थैलियां फिर से प्रचलन में आने लगी हैं। इस पर सख्ती से रोक लगाने के लिए उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने तहसीलदार और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है। यह टीम पॉलिथीन पकड़ने के लिए छापामारी करेगी।
व्यापारी प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे
व्यापार मंडल ने कहा कि पॉलिथीन पर रोक के लिए यदि प्रशासन कोई अभियान चलाता है तो व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी का कहना है कि व्यापारी हमेशा सफाई और पॉलिथीन उन्मूलन के लिए सजग रहे हैं। प्रशासन के हर कदम का स्वागत किया जाएगा।
सफाई के प्रति चेतना बढ़ी
नगर में एक बड़ा वर्ग सफाई के प्रति सजग है। स्वच्छ पिथौरागढ़, सुंदर पिथौरागढ़ लिखे हुए कूड़े के कई कंटेनर तैयार कर व्यापारियों ने विभिन्न बाजारों में रख दिए हैं। इससे कूड़ा सड़कों और रास्तों में नहीं फैल रहा है।