फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Polytechnic contract teachers demand reinstatement.

पॉलीटेक्निक संविदा शिक्षकों ने की पुनः बहाली की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic contract teachers demand reinstatement.
पिथौरागढ़। पॉलीटेक्निक संविदा शिक्षकों ने सरकार से पुनः बहाली और संविदा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि जिले में आठ पॉलीटेक्निक हैं। जिसमें दो पॉलीटेक्निक डीडीहाट और बेड़ीनाग को सरकार ने डिग्री कॉलेजों को हस्तांतरित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा बांसबगड़ और बरम पॉलीटेक्निक भी सरकार की सूची में शामिल हैं। इन कॉलेजों में लंबे समय से रीड की हड्डी बने संविदा शिक्षकों को सरकार ने बिना किसी लिखित आदेश के हटा दिया। सरकार कोविड महामारी बाहरी राज्यों से घर लौटे लोगों को रोजगार देने की बात कर रही है, लेकिन 10-12 साल से संविदा में लगे शिक्षकों को बिना कारण बताए हटाकर उन्हें बेरोजगार कर रही है। इन शिक्षकों को कई महीनों का मानदेय भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस अनदेखी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed