फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Politics of UKD in 2022

विस चुनाव 2022 में क्षेत्रीय दलों के साथ सीट सांझा करने की तैयारी में उक्रांद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Politics of UKD in 2022
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय संगठनों और राजनीतिक दलों से सीट साझा करने की तैयारी में है। इसको लेकर जल्द ही पार्टी स्थानीय दलों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करेगी। ये कहना है उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का।
विज्ञापन

सोमवार को उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आगामी विस चुनाव 2022 में वह किसी भी राष्ट्रीय दल के साथ समझौता नहीं करेंगे। उक्रांद इस चुनाव में क्षेत्रीय राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के साथ सीट साझा करेगी। इसके लिए वह जल्द क्षेत्रीय राजनीतिक दलों और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तराखंड की स्थायी राजधानी को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जब अलग राज्य की घोषणा की थी, तब केंद्र ने कहा था कि राजधानी को लेकर चुनी हुई विधानसभा फैसला करेगी। आज राज्य बनने के बाद चार विधानसभाएं चुनकर आ गई हैं लेकिन स्थायी राजधानी को लेकर किसी भी सरकार ने सदन में कोई भी प्रस्ताव पास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनाधार घटने के लिए हम ही दोषी : ऐरी
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य के निर्माण में उक्रांद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य बनने के बाद पार्टी का जनाधार घटा है, उसके लिए वह ही दोषी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति मुद्दे न होकर धनबल, बाहुबल, शिकारबल हो गए हैं। जिससे राज्य को काफी नुकसान है। उन्होंने कहा कि उक्रांद का जन्म ही जन्म मुद्दों के लिए लड़ने के लिए हुआ है। आगे भी वह जन मुद्दों के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने किसान आंदोलन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि किसानों ने आंदोलन के जरिये मोदी जैसे अड़ियल व्यक्ति को झुका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed