फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Politics of Congress in Gangolihat

कांग्रेस के पतन पर दुख होता है : नारायण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Politics of Congress in Gangolihat
नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक कांग्रेस। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य टिकट नहीं मिलने से बेहद आहत हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से फिर से उम्मीदवारों की सूची देखने की मांग की है। नारायण ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर निराश किया है। वह पिछले 40 सालों से कांग्रेस का वफादार सिपाही रहे। दो बार विधायक भी बने। 2016 में जब हरीश रावत की सरकार पर संकट मंडराया तब वह 26 विधायक हरीश रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। वह विपक्षी पार्टी के किसी के प्रलोभन में नहीं आए। टिकट न मिलने से वह इतने आहत नजर आए कि उन्होंने कांग्रेस के पतन पर दुख भी जता दिया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने वीडियो जारी कर टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर कर दी है। हालांकि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने के बाद भी वह 2016 में संकट में आई कांग्रेस सरकार के साथ थे। अस्वस्थ होने के बाद भी उन्हें हरीश रावत ने एक माह तक मुख्यमंत्री आवास के एक कमरे में और फिर विभिन्न स्थानों में रखा। जिसे वह अपना आका मान कर चल रहे थे, वो ही चुनाव समिति के अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में कोई सम्मान नहीं रहा। आज एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया गया जो यहां का स्थायी निवासी भी नहीं है। जिसने पांच बार कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा उन्हें धनबल के आधार पर ही टिकट मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कांग्रेस नहीं चलेगी और कांग्रेस के पतन का उन्हें दुख है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से राज्य के कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को देखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के भीम कुमार करेंगे निर्दलीय नामांकन
बेड़ीनाग। गंगोलीहाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खजान गुड्डूू का टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के बगावती तेवरों के बाद अब एक अन्य कांग्रेसी दावेदार भीम कुमार ने भी सोमवार को निर्दलीय नामांकन कराने का एलान किया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में भी उन्होंने पार्टी पर बाहरी व्यक्ति और पूर्व में बगावत कर पार्टी प्रत्याशियों को हराने वाले व्यक्ति को टिकट देने का आरोप लगाया है। कहा कि पार्टी के इस निर्णय से स्थानीय जनता क्षुब्ध है। इसीलिए वह निर्दलीय नामांकन करा रहे हैं।
खजान के समर्थकों ने की आतिशबाजी
गंगोलीहाट। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में खजान गुड्डूू के समर्थकों में खुशी की लहर है। खजान गुड्डूू को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रविवार को उनके समर्थकों ने कई जगह आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

मंगलवार तक खुलेंगे पत्ते : आर्य
गंगोलीहाट। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य का दावा है कि कांग्रेस से टिकट कटने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के लोग उनके घर में जुट रहे हैं। उन्होंने मंगलवार तक अपने पत्ते खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक वह आम आदमी पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए निर्णय ले सकते हैं। उनके इस फैसले के बाद कांग्रेसियों को उन्हें मनाने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed