फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Politics of Bajeta Village

बजेता ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Politics of Bajeta Village
Politics of Bajeta Village
नाचनी (पिथौरागढ़)। बजेता ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान भावना देवी के खिलाफ ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों और 138 मतदाता अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। उन्होंने प्रस्ताव डीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान भावना देवी पर ग्राम पंचायत में खुली बैठक न करने, योजनाओं की जानकारी न देने, ग्राम पंचायत की आय-व्यय का ब्यौरा न देने, विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों की अनुमति न लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान पर खड़िया खनन पट्टे धारक से मिलकर ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर कर खड़िया खनन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर ग्राम प्रधान को पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव में उपप्रधान उमा देवी, गीता देवी, गोविंद राम, जसपाल सिंह, पूरन कुमार, दुर्गा देवी, लक्ष्मी देवी सहित कई ग्रामीण और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर थे।

खड़िया खनन के लिए जो भूमि दी गई है वह भूमि हमारी है, अन्य ग्रामीणों की नहीं है। बाकी जो आरोप लगाए गए हैं, वह सभी निराधार हैं। जांच के बाद खुद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
- भावना देवी, ग्राम प्रधान, बजेता।
मामला मेरे संज्ञान में अभी नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- हरीश चंद्र आर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed