{"_id":"68349997e3e73e49e403cf15","slug":"political-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128294-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ, लूट और फूट की भाजपा सरकार की विदाई तय : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ, लूट और फूट की भाजपा सरकार की विदाई तय : रावत
Mon, 26 May 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
धारचूला स्थित ब्लॉक सभागार में मंचासीन पूर्व सीएम हरीश रावत एवं अन्य कांगेस नेता। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य में झूठ, लूट और फूट की सरकार चल रही है। जुमलेबाजी से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वर्ष 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
सोमवार को धारचूला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार को जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं रह गया है। विधायक हरीश धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री को आदि कैलाश यात्रा, प्रवास एवं कीड़ाजड़ी दोहन के चलते लोगों के व्यस्त होने की बात कहते हुए अक्तूबर में उन्हें फिर से धारचूला आने का निमंत्रण दिया। विधायक धामी ने कहा कि शिव धाम के नाम पर सरकार जनता को परेशान कर रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार से पूर्व में स्थानीय लोगों पर हुए दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
इससे पहले पूर्व सीएम के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह रं संग्रहालय पहुंचे। वहां रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल के नेतृत्व में लोगों ने पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि धारचूला से उनका अटूट रिश्ता है। यहां की जनता ने हमेशा कांग्रेस को मजबूत किया है।
विज्ञापन
अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ने पूर्व मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष शशि थापा ने तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा। संचालन नृप गर्ब्याल ने किया। वहां विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, ललित फर्स्वाण, आनंद रावत, जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, नगर अध्यक्ष अश्वनी नपलच्याल, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट आदि थे।
बाद में बलुवाकोट पहुंचने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदीप पाल का स्वागत किया गया। वहां डॉ. रमेश चंद, पूर्व प्रधान जयंती चंद, बसंत भट्ट, रवि चंद, प्रकाश पैंतोला आदि कार्यकर्ता थे। संवाद
विधायक धामी को बताया सटीक लक्ष्य वाला नेता
पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधायक हरीश धामी की प्रशंसा करते हुए उन्हें राफेल और ब्रह्मोस की तरह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सटीक लक्ष्य निर्धारित करने वाला नेता बताया। पूर्व सीएम ने कहा कि आदि कैलाश और ओम पर्वत में भगवान शिव से देश की खुशहाली और भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का आशीर्वाद मांगेंगे।