{"_id":"6a5522fb4764f4d6750ecb99","slug":"police-inspected-school-vehicles-to-check-safety-standards-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-141670-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच कर परखे सुरक्षा मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच कर परखे सुरक्षा मानक
Mon, 13 Jul 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने सोमवार को बनबसा क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों और स्कूल संचालकों को सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी रेखा यादव और सीओ निहारिका सेमवाल के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों के वाहनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट तथा जीपीएस सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का सत्यापन किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल प्रबंधन से सभी स्कूल वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया।