{"_id":"62361db58751f7489065d082","slug":"police-fire-station-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld456812749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में फायर भवन और फायर स्टेशन के निर्माण के लिए शासन से नहीं मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में फायर भवन और फायर स्टेशन के निर्माण के लिए शासन से नहीं मिली स्वीकृति
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में खुले में खड़े फायर ब्रिगेड के वाहन। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में फायर भवन और फायर स्टेशन के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति नहीं मिली है। ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) ने शासन को 3.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
नगर में फायर सर्विस के पास अपना भवन नहीं है। पुलिस भवन में फायर स्टेशन और कार्यालय को संचालित किया जा रहा है। कुछ समय पूर्व फायर स्टेशन के निर्माण के लिए पुलिस से फायर सर्विस को जमीन हस्तांतरित की गई थी। इसके बाद आरईएस ने फायर स्टेशन और फायर भवन के निर्माण के लिए शासन को 3.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
आरईएस ने इसका प्रस्तुतीकरण भी शासन स्तर पर कर दिया था। इसके बाद भी फायर स्टेशन और फायर भवन के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। पिथौरागढ़ में फायर सर्विस के बाद वाहनों को पार्क करने, कार्यालय आदि की अच्छी व्यवस्था नहीं है। इस कारण उन्हें वाहनों को खुले में ही पार्क करना पड़ता है।
विज्ञापन
सीमांत जिले में बढ़ती जा रही हैं आग की घटनाएं
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वर्ष 2015 में आग की 17 घटनाएं जबकि 2018 में 23 घटनाएं हुई। वर्ष 2019 में 33 और वर्ष 2020 में आग की 33 घटनाएं हुई हैं। फायर सर्विस ने आग की घटनाओं की सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की है।
पुलिस लाइन में फायर स्टेशन और फायर भवन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है, जबकि शासन स्तर पर इसका प्रजेंटेशन भी कर दिया था। - एनसी ओली, सहायक अभियंता, आरईएस, पिथौरागढ़।