फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Players. sweating. National Games. 13 boxers. selected.

Pithoragarh News: राष्ट्रीय खेलों के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी, चुने जाएंगे 13 मुक्केबाज

Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Players. sweating. National Games. 13 boxers. selected.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में राष्ट्रीय खेलों के तहत मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। जिले में ही राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले मुक्केबाजों का चयन होना है। इसके लिए 60 खिलाड़ी जिले में पसीना बहा रहे हैं। इनमें से 13 मुक्केबाज राष्ट्रीय खेलों के लिए चुने जाएंगे। इन दिनों मुक्केबाजी का प्रशिक्षण चल रहा है। 15 दिन और प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी खुद को तराशेंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग के मुताबिक मुक्केबाजों को प्रदेश की टीम में चयनित होने के लिए साठ दिन तक कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। बीते महीने 60 मुक्केबाजों की मुनस्यारी में 15 दिन तक प्रतिभा निखारी जा चुकी है। इसमें 30 महिला और 30 पुरुष खिलाड़ी शामिल किए गए। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी इन खिलाड़ियों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब इन खिलाड़ियों की अंतिम अग्नि परीक्षा होगी। 12 जनवरी से इन सभी खिलाड़ियों का अंतिम प्रशिक्षण होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिर्फ 13 खिलाड़ियों का चयन होगा जो राष्ट्रीय खेल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

छह महिला और सात पुरुष मुक्केबाजों का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए होगा जो प्रदेश को पदक दिलाने के लिए रिंग में उतरेंगे। अन्य 47 मुक्केबाज बाहर हो जाएंगे। विभाग के मुताबिक बॉक्सिंग संघ और प्रशिक्षक मुक्केबाजों की प्रतिभा को देखते हुए इनका चयन राष्ट्रीय खेल के लिए करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
13 भार वर्गों में होगी मुक्केबाजी
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय खेल में 13 भार वर्गों में मुक्केबाजी होगी। हेड कोच भाष्कर चंद्र भट्ट, प्रकाश जंग थापा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता चंद, निवेदिता कार्की, निखिल महर सहित अन्य खिलाड़ी मुक्केबाजों को बॉक्सिंग की बारीकियां सिखाकर इन्हें राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार कर रहे हैं।
--

स्पोर्ट्स कॉलेज में जल्द पहुंचेंगे बॉक्सिंग रिंग
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के लिए जल्द ही बॉक्सिंग रिंग पहुंचेंगे। खेल विभाग के मुताबिक यहां 20 फुट लंबे और 20 फुट चौड़े दो इंडोर रिंग स्थापित होंगे जहां देश भर के मुक्केबाज भिड़ेंगे। वहीं एक आउटडोर रिंग लगेगा। इसमें मुक्केबाज मुख्य प्रतियोगिता से पहले अभ्यास कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रिंग की शासन स्तर पर खरीद हो चुकी है।


कोट
राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले मुक्केबाजों का जिले में ही चयन होगा। अंतिम प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन होगा। 13 मुक्केबाज प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय खेलों में करेंगे। - अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed