फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Place marked for displacement of six disaster affected families of Josha village

Pithoragarh News: जोशा गांव के छह आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए जगह चिह्नित

Fri, 22 Dec 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Place marked for displacement of six disaster affected families of Josha village
पिथौरागढ़ जिले के जोशा गांव में भूमि का सर्वेक्षण करते वैज्ञानिक। स्रोत: विभाग
पिथौरागढ़। जोशा गांव के छह आपदा प्रभावित परिवारों का जल्द विस्थापन होगा। परिवारों के विस्थापन के लिए भू-वैज्ञानिकों ने जगह चिह्नित कर दी है। मुनस्यारी के जोशा गांव के छह आपदा प्रभावित लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे थे। जगह का चिह्नीकरण नहीं होने से उनको विस्थापित नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

उप निदेशक भू-वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने गांव के पास ही आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए जगह चिह्नित कर दी है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम को भी भेज दी है। आपदा प्रभावित महेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, गोकर्ण राम और दया राम, पूरन राम और लक्ष्मण राम को विस्थापित किया जाएगा। विस्थापन के लिए जगह चिह्नित करने के लिए आपदा प्रभावितों ने डीएम रीना जोशी और भू-वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग लेखराज का आभार जताया है। भू वैज्ञानिक लेखराज का कहना है कि भू-सर्वेक्षण रिपोर्ट जल्द उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

--------
यह सहयोग किया जाता है विस्थापन के लिए
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से चार लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा जिनके पास मवेशी हैं उन्हें गोशाला बनाने के लिए 15 हजार और 10 हजार रुपये विस्थापन भत्ता दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed