फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल

गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल
खाई में गिरी कार। - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के खिरमांडे के समीप एक कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे गंगोलीहाट के जाड़ापानी निवासी कमल कुमार पुत्र राजेंद्र राम 22 वर्ष और सागर प्रसाद पुत्र किशन राम 24 वर्ष कार संख्या यूके 06टीए-5024 खिरमांडे से जाड़ापानी की ओर जा रहे थे। सुकड़ीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक कमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सागर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट थाना पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर कार गिरी थी वहां पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया। यहां पर डा.प्रदीप उजाला ने घायल की गंभीर हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमल कुमार की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल
दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : Amar Ujala
दुर्घटना में घायल युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed