फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh weather snow rain cold

Pithoragarh News: चीन सीमा से सटे गांवों में तीन दिन से जमकर बर्फबारी

Sun, 02 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh weather snow rain cold
धारचूला की दारमा घाटी का बर्फ से लकदक गांव दांतू। संवाद
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। रविवार सुबह आसमान साफ रहने से धूप निकली। इससे कुछ देर के लिए लोगों को ठंड से निजात मिली। बाद में आसमान में फिर से बादल छा गए। दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। उधर दारमा घाटी में चीन सीमा से सटे 14 माइग्रेशन वाले गांवों में तीन दिन से जमकर बर्फबारी हो रही है। इन गांवों में दिन में तापमान माइनस दो और रात्रि में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


जिले के अधिकतर स्थानों पर बादल छाने से लोगों को अभी ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर तो लोग सुबह-शाम आग का सहारा ले रहे हैं। दारमा घाटी में बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। विषम परिस्थितियों में आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा की सुरक्षा में लगे हैं। दांतू गांव के हिमालय ब्लू शिप होम स्टे संचालक गुड्डू दताल ने बताया कि शनिवार को गांव में लगभग एक फुट और पंचाचूली की चोटियों पर दो फुट तक बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र का मौसम पर्यटकों के लिए काफी सुहाना बना है।
विज्ञापन


दारमा घाटी में सड़क निर्माण कर रही सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बंग्याल ने बताया कि माइग्रेशन को देखते हुए उन्होंने ग्राम बालिंग तक सड़क का निरीक्षण किया। फिलहाल दारमा घाटी में आवाजाही के लिए सड़क खुली है। पिछले तीन दिन से बर्फबारी होने से सड़क पर काफी बर्फ आ गई है जिससे आवाजाही में जोखिम बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम साफ होने पर ही करें आवाजाही
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बंग्याल ने लोगों से अनुुरोध किया है कि मौसम साफ होने पर ही दारमा घाटी में आवाजाही करें। बताया कि घाटी के अतिसंवेदनशील स्थल घटखोला, उर्थिंग में यातायात सुचारु रखने के लिए जेसीबी तैनात कर दी है। उधर कुटी निवासी गुलाब सिंह कुटियाल ने बताया कि व्यास घाटी के सात गांवों में भी पिछले तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। ठंड काफी बढ़ने से ग्रामीण घरों में ही रहने के लिए मजबूर हैं। संवाद



मुनस्यारी की चोटियों पर हुआ हिमपात
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, पंचाचूली की चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है। रविवार को निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed