फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh town implemented a new traffic plan

पिथौरागढ़ नगर में नया ट्रैफिक प्लान लागू

Fri, 09 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh town implemented a new traffic plan
ट्रैफिक प्लान लागू - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक एडवायजरी कमेटी की बैठक में नगर के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। चंडाक की ओर जाने वाले वाहनों को अब सिल्थाम की ओर से घूमकर आने के बजाए टकाना, अपटैक चौराहे से घंटाकरण की तरफ भेजा जाएगा। शुक्रवार ही से चंडाक, बांस, दिगतोली जाने वाली जीपों का स्टैंड लाशघर रोड से हटाकर घंटाकरण कर दिया गया है। यह बात अलग है कि इस व्यवस्था का जीप चालक विरोध करने लगे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आए सुझावों के बाद तय किया गया कि स्कूल बसें अब सिल्थाम से वड्डा तिराहा, रोडवेज स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, अपटैक तिराहा, नगरपालिका चौक, घंटाकरण होते हुए फिर बैंक रोड की तरफ जाएंगी। चंडाक की तरफ से आने वाले वाहनों को अब सिल्थाम, वड्डा तिराहा, जाखनी घूमकर नगर में प्रवेश करने दिया जाएगा। ट्रकों की शहर में सुबह 9.15 से 10.30 तक और अपरान्ह 1.30 से 3.30 तक नो एंट्री रहेगी। ट्रांसपोर्टरों को एक समय में एक ही वाहन लाने की अनुमति मिलेगी। हर स्टैंड से वाहनों का संचालन नंबर से होगा।
विज्ञापन


अस्थायी पार्किंग पर भी निर्धारित संख्या से ज्यादा वाहन खड़े नहीं होंगे, जो वर्कशॉप संचालक रोड पर वाहन खड़ा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंप स्वामियों से कहा गया है कि वह जाम की स्थिति से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों की व्यवस्था करें। सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों का अब तत्काल चालान होगा। ट्रैफिक एडवायजरी कमेटी का कहना है कि नई व्यवस्था से जाम की स्थिति से मुक्ति मिल जाएगी। बैठक में एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ हिमांशु साह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed