{"_id":"640cbec0f4e310704d06959c","slug":"pithoragarh-tanakpur-national-highway-inspection-pithoragarh-news-c-8-1-78715-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से घाट तक दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगेंगे क्रश बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से घाट तक दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगेंगे क्रश बैरियर
Sat, 11 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में वाहनों की आवाजाही शीघ्र सुचारु हो जाएगी। रात में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन की टीम ने शनिवार को पिथौरागढ़ से घाट तक सड़क का जायजा लिया। तय किया कि एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रश बैरियर सहित सुरक्षा के अन्य उपाय किए जाएंगे।
बता दें कि पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों का संचालन बंद है। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात के समय एनएच को वाहनों के लिए खोलने की घोषणा की है। इसे देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षित यातायात को लेकर अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पिथौरागढ़ के उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ पिथौरागढ़ से घाट तक एनएच का निरीक्षण किया।
30 किलोमीटर लंबे इस एनएच पर लगभग पांच-छह स्पॉट दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मिले। एसडीएम ने बताया कि एनएच पर जिस स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं वहां पर सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। सभी स्थानों पर क्रश बैरियर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनएच की स्थिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई है।