फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh storm with hail fall

पिथौरागढ़ में अंधड़ के साथ गिरे ओले

Wed, 01 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला Updated Wed, 01 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh storm with hail fall
पिथौरागढ़ में बुधवार की शाम ओलों से पटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय में शाम छह बजे मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। अंधड़ के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों की मार से सब्जियों के पौधों और फलों को खासा नुकसान पहुंचा है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बंद हो गई। कई लोग रास्ते में फंस गए।

विज्ञापन


अंधड़ से गांधी चौक एवं अन्य स्थानों पर अस्थायी दुकानों के लिए बनाए गए टेंट उखड़ गए। अंधड़ के दौरान पूरे नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। नगर के आसपास के इलाकों में सड़क, खेत, लोग की छतों पर ओले पट गए। घने बादलों और अंधड़ के कारण एकदम अंधेरा छा गया और वाहनों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। करीब 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से पौधों और पेड़ों को खासा नुकसान होने की आशंका है। वहीं, घाटी वाले इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इस दौरान मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर बूंदी से आगे के क्षेत्र में जमकर बर्फ गिरी है। आईटीबीपी और एसएसबी ने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों के लिए एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। जवानों से कहा गया है कि गश्त के समय विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में सुबह 7.30 बजे से रिमझिम बारिश होने लगी। उसके बाद कुछ देर के लिए बारिश ने तेज गति पकड़ी, लेकिन 10.30 बजे बारिश थम गई और धूप निखर आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बादलों की आवाजाही बनी रहने और कुछ हिस्सों में बौछारें गिरने की संभावना जताई है। वहीं, मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। छिपलाकेदार में भी भारी बर्फ गिरी है। मुनस्यारी के निचले इलाकों खलियाटॉप, बेटुलीधार, कालामुनि में हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धारचूला में सुबह एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बूंदी, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में हिमपात हुआ। अस्कोट में अच्छी बारिश हुई। बारिश से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। थल, मुवानी, नाचनी घाटी में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी में ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी 
मुनस्यारी। तहसील मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में अपरान्ह 2.30 बजे से हुई ओलावृष्टि से ठंड का असर बढ़ गया। करीब 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से सब्जियों और फलों को नुकसान पहुंचा है। इस मौसम में आड़ू, खुबानी में फूल आने लगते हैं। सुबह बारिश थमने के बाद यहां कुछ देर तक धूप भी आई, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया और ओले गिरने लगे। 


वन विभाग ने राहत की सांस ली
पिथौरागढ़। ताजा बारिश से वन विभाग को राहत मिली है। जंगलों में आग के खतरे कम हो गए हैं। बारिश के कारण जमीन पर करीब 48 घंटे तक नमी बनी रहेगी। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि यदि समय-समय पर बारिश होती रहेगी तो जंगलों में आग के खतरे कम हो जाएंगे। फिर भी क्रू-स्टेशनों के जरिए सभी जंगलों में लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed