फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh snowflake, snow peaks

पिथौरागढ़ में हिमकण, चोटियों पर हिमपात

Sat, 07 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला Updated Sat, 07 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh snowflake, snow peaks
मुनस्यारी के खलियाटॉप में शनिवार को हुआ हिमपात - फोटो : अमर उजाला

जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद दो बजे हल्की बारिश हुई, जबकि शाम 6 बजे से जमकर बारिश होने लगी। देर शाम हिमकण भी गिरे। वहीं, मुनस्यारी के आसपास खलियाटॉप, बेटुलीधार, पातलथौड़ में हिमपात हुआ है। शाम सात बजे से मुनस्यारी नगर में भी हिमपात शुरू हो गया। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर बूंदी से लेकर लिपुलेख तक लगातार बर्फ गिर रही है। जिले के घाटी वाले इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना बनी रहेगी। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में शुक्रवार शाम से ही हिमपात हो रहा है। कालामुनि में हल्का हिमपात हुआ, लेकिन थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात सामान्य रूप से चला हुआ है। धारचूला से मिली सूचना के अनुसार कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। इन इलाकों में इस समय लोग नहीं रहते। सिर्फ सुरक्षा बलों के जवान ही ड्यूटी पर रहते हैं।
विज्ञापन


फसलों के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई
पिथौरागढ़। फसलों के लिए अभी पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई है। 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय में 6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। उसके बाद से अब तक यहां सही ढंग से बारिश नहीं हो पाई है। कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि इतनी कम बारिश से फसलों को कोई फायदा नहीं पहुंचता। फसलों को कम से कम दस एमएम बारिश चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलियाटॉप में स्कीइंग अभी संभव नहीं
मुनस्यारी। खलियाटॉप में शनिवार को फिर से हिमपात तो हुआ है, लेकिन यह स्कीइंग के लायक नहीं है। साहसिक खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों का कहना है कि कम से कम दो फीट बर्फ गिरने के बाद ही स्कीइंग की तैयारी की जाएगी। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने खलियाटॉप से बताया कि इस समय हल्का हिमपात हो रहा है। यदि इसी रफ्तार से रविवार को भी बर्फ गिरती है तो फिर स्कीइंग की संभावना बन सकती है।

कड़ाके की ठंड में बिजली ने रुलाया
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लुंठ्यूड़ा के पास बिजली की लाइन में खराबी आने से बैंक रोड, सिल्थाम समेत कई हिस्सों में अपरान्ह एक बजे से तीन घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। विद्युत विभाग के एसडीओ वीके बिष्ट ने बताया कि लाइन में खराबी आने के कारण नगर के एक हिस्से में शटडाउन लेना पड़ा था।


नामिक गांव में जमकर हिमपात 
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। समुद्र सतह से 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नामिक गांव में शनिवार को जमकर हिमपात हुआ। नामिक से द्वालीगाड़ तक आने वाली सड़क बर्फ से ढक गई है। नामिक गांव के लोग शीतकाल में माइग्रेशन पर नहीं जाते हैं। गांव के हर मकान और छत पर बर्फ की चादर लिपट गई है। द्वालीगाड़ से नामिक जाने वाले रास्ते पर जमकर बर्फ गिरने से लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है। नामिक में संचार की कोई सुविधा नहीं है। यदि मतदान के दिन भी इसी तरह हिमपात होता रहा तो नामिक तक जाने में पोलिंग पार्टी को खासी दिक्कत उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed