{"_id":"5b05a2a34f1c1bdc408b72d6","slug":"pithoragarh-sanjay-enhances-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के संजय ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के संजय ने बढ़ाया मान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 23 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट फतेह करने वाले पुलिस उप निरीक्षक संजय कुमार उप्रेती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट फतह करने वाली उत्तराखंड पुलिस के एसडीआरएफ दल में शामिल निरीक्षक संजय कुमार उप्रेती ने पिथौरागढ़ जिले का मान बढ़ाया है। एवरेस्ट फतह करने वाली इस टीम के सदस्य संजय हुड़ेेती के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
हुड़ेती के रहने वाले संजय ने केएन उप्रेेती जीआईसी से इंटरमीडिएट और एलएसएम कालेज से स्नातक किया। उनके पिता हेम चंद्र उप्रेती राजस्व विभाग कार्मिक जबकि मां जीवंती गृहणी रही। दादा कैप्टन कवींद्र मोहन उनके प्रेरणास्रोत रहे। स्कूल कालेज से ही उनका खेल और पर्वतारोहण की ओर रुझान था। वह वर्ष 2002 में कमीशन के जरिये उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने।
विज्ञापन
पुलिस में उनकी सेवाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस बीच उनका चयन एसडीआरएफ के एवरेस्ट अभियान के लिए हुआ। उन्होंने दल के आठ साथियों समेत 21 मई को चोटी पर तिरंगा फहराया। संजय की उपलब्धि पर हुड़ेती में मिठाई बांटकर खुशी जताई गई।
विज्ञापन