{"_id":"59874eeb4f1c1b8d448b4687","slug":"pithoragarh-s-bike-rider-reached-tanglagan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के बाइक सवारों का दल तांगलागंला पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के बाइक सवारों का दल तांगलागंला पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर के तांगलागंला में पिथौरागढ़ के बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल से लद्दाख की यात्रा पर निकला पिथौरागढ़ के पांच युवाओं का दल रविवार को 17500 फुट की ऊंचाई पर स्थित कश्मीर के तांगलागंला घाटी पहुंच गया है। यह दल अब लेह होते हुए खारदुंगला दर्रे तक जाएगा। वहां से नुब्रा घाटी पहुंचकर श्रीनगर कश्मीर को लौटेगा। अभियान का नाम ही सोरघाटी से नुब्रा घाटी दिया गया है। 30 जुलाई को अभियान दल के पांच सदस्य पिथौरागढ़ से रवाना हुए। चार अगस्त को दल के सदस्यों ने मनाली से रोहतांग दर्रे का सफर पूरा किया। पांच अगस्त को यह लोग वारलाचला पहुंचे।
विज्ञापन
अभियान दल का नेतृत्व कर रहे संजय पुनेड़ा ने बताया कि अब तक का अभियान बेहद रोमांच से भरा रहा। इतनी ज्यादा ऊंचाई पर प्रतिकूल मौसम में मोटरसाइकिल चलाना कम साहसिक काम नहीं है। दल में शामिल अशोक भंडारी ने तांगलागंला से फोन पर बताया कि इस इलाके में साहसिक अभियान की काफी संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अब तक किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आई।
विज्ञापन
दल में अनिल माहरा, ललित पंत और त्रिलोचन पंत शामिल हैं। अभियान दल के सदस्यों में से सभी इससे पहले किसी न किसी साहसिक कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं। पहली बार इतना लंबा सफर मोटरसाइकिल से तय करने का फैसला लिया गया। अभियान दल के सदस्य इस दौरान 5000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
विज्ञापन