फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh on Christmas Day in an atmosphere of gaiety

क्रिसमस डे पर पिथौरागढ़ में उल्लास का माहौल

Fri, 25 Dec 2015 09:42 PM IST
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेड़ीनाग/धारचूला।
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेड़ीनाग/धारचूला। Updated Fri, 25 Dec 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर शुक्रवार को पूरे जिले में उल्लास का माहौल रहा। मुख्य आयोजन सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में हुआ। ठीक सुबह दस बजे विशेष प्रार्थना सभा हुई। पादरी अजय कुमार चरण ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने गरीबों की सेवा करने, भाईचारा बढ़ाने, एक दूसरे के साथ प्रेम व्यवहार करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने लोगों को क्रिसमस डे की बधाई दी। उधर, विक्ट्री चर्चेज ऑफ इंडिया की ओर से भी क्रिसमस का त्योहार उल्लास से मनाया गया। पादरी आनंद ने ईसा मसीह की जीवनी पर प्रकाश डाला कहा कि उनका जन्म इस संसार में एक विशेष उद्देश्य के लिए हुआ था।
विज्ञापन

डीडीहाट के विद्यासागर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक रेनू कार्की ने कहा कि भारत सर्वधर्म समाज को मानने वाला देश है। इस अवसर पर छात्रों ने क्रिसमस ट्री का निर्माण किया। स्कूल के सांटा क्लाज ने नगर क्षेत्र में घूमकर बच्चें को टाफियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग के सानधूरा चर्च और पुरानाथल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पादरी अनिल ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। विधायक नारायण राम आर्य प्रार्थना सभा में मौजूद थे। उन्होंने मिशनरी स्कूल के खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत धानिक, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की, कुमुद पंत, राजेंद्र सिंह, पुष्कर लाल समेत कई लोग थे। धारचूला में भी क्रिसमस डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने सांता क्लाज बनकर मिठाई बांटी।

108 सेवा ने सांता क्लाज बनकर बांटी मुस्कान
क्रिसमस डे के मौके पर 108 आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया। सांता क्लाज बनकर अस्पताल के शिशु वार्ड और अन्य वार्डों में जाकर फल, टाफी आदि सामग्री बांटी । मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एनएस कुटियाल, 108 सेवा के जिला प्रभारी प्रमोद भट्ट, संजीव, पंकज, रवींद्र, चंदन, नरेंद्र, उमेद, गणेश, रूपा, चंद्रशेखर, भाष्कर आदि मौजूद थे।

क्रिसमस ट्री का रोपण किया
राजकीय इंटर कॉलेज गोरंगचौड़ के जीव विज्ञान प्रवक्ता मोहन चंद्र पाठक की पहल पर यहां सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च परिसर में क्रिसमस ट्री का रोपण किया गया। पादरी एके चरण, मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीआर डीन, पी तिवारी, विमल दीप फिलिप, एसआर सिंह, प्रगति पाठक, योगेश, शैलजा पाठक, अमित जोशी, मेघा पाठक, बसंत जोशी, अपेक्षा पाठक मौजूद थे। श्री पाठक ने बताया कि वह तीन वर्षों से क्रिसमस ट्री लगा रहे हैं।


निराश्रित महिलाओं को बांटे कपड़े
दयासागर इंटर कालेज की ओर से क्रिसमस डे के अवसर पर राजकीय निराश्रित महिला कर्मशाला में महिलाओं को कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मोजे वितरित किए गए। विद्यालय की ओर से क्रिसमस डे पर स्टाल लगाया गया था। इस स्टाल से प्राप्त धनराशि से यह सामग्री खरीदी गई। सामग्री वितरण के समय प्रधानाचार्य राजेश वार्ष्णेय, खीमराज जोशी, लक्ष्मी गहतोड़ी, कैलाश सार्की, जीवन सिंह, आशीष जोशी, भुवन भट्ट, निराश्रित महिला कर्मशाला की अधीक्षिका नेत्रा जोशी, धन सिंह सेलाकोटी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed