{"_id":"58921aec4f1c1bf13ee807bd","slug":"pithoragarh-not-withdrawn-by-any-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में किसी ने नाम वापस नहीं लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में किसी ने नाम वापस नहीं लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चारों सीटों पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। चारों सीटों पर 30 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सीट पर 10 प्रत्याशी भाजपा के प्रकाश पंत, कांग्रेस के मयूख महर, यूकेडी की सुषमा बिष्ट माथुर, बसपा के रघुवर राम, सपा के रमेश बिष्ट, निर्दलीय गुलजार खान, कृष्णानंद कापड़ी, महेंद्र सिंह बेलाल, मनोज कुमार जोशी, ललित मोहन भट्ट चुनाव मैदान में हैं। डीडीहाट में 6 प्रत्याशी भाजपा के विशन सिंह चुफाल, कांग्रेस के प्रदीप पाल, भाजपा के बागी निर्दलीय किशन भंडारी, उक्रांद के काशी सिंह ऐरी, बसपा के हरगोविंद पंत, निर्दलीय विक्रांत पांडे चुनाव लड़ रहे हैं।
धारचूला में 7 प्रत्याशी कांग्रेस के हरीश धामी, भाजपा का वीरेंद्र पाल, यूकेडी के लाल सिंह खंपा, बसपा के जितेंद्र प्रसाद, निर्दलीय वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी दत्त पंत, देवेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। गंगोलीहाट में 7 प्रत्याशी कांग्रेस के नारायण राम आर्य, भाजपा की मीना गंगोला, यूकेडी के हरीश प्रसाद, बसपा के दीपक कुमार, बहुजन संघर्ष दल के दिनेश कुमार, निर्दलीय खजान चंद्र, सावित्री देवी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन