फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Shiva appeared to Bali in the form of a child in thal shiv mandir

Mandir: यहां मिला बाली को भगवान शिव से आशीर्वाद, दिए थे बाल रूप में दर्शन; ऐसा करने से भोलनाथ होते हैं प्रसन्न

Wed, 24 Jul 2024 04:04 PM IST
हीरा मेहरा महेंद्र जंगपांगी, संवाद
महेंद्र जंगपांगी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

सावन के पवित्र मास में बालेश्वर महादेव के मंदिर में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु रामगंगा के पावन तट पर स्नान कर उसके जल से भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। 

विज्ञापन
Pithoragarh News: Shiva appeared to Bali in the form of a child in thal shiv mandir
थल का पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर। 

विस्तार

 

विज्ञापन

सावन के पवित्र मास में बालेश्वर महादेव के मंदिर में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु रामगंगा के पावन तट पर स्नान कर उसके जल से भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यता है कि त्रेतायुग में बानरराज बाली ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रामगंगा, बहुला और क्रांति नदी के पवित्र त्रिवेणी संगम के तट पर बीस साल तक एक पैर पर खड़े होकर कठोर तपस्या की थी।

शिव ने प्रकट होकर बाली को बाल रूप में दर्शन दिए। इसकेे बाद वह स्वयंभू बाल शिवलिंग में अंतर्ध्यान हो गए। तभी से यह शिवालय श्री 1008 बालेश्वर या बालीश्वर के नाम से बाल तीर्थ कहलाया। पौराणिक काल से ही यहां वर्ष भर में तीन मेले लगते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी पर्व पर यहां दर्शन करने मात्र से काशी के बराबर फल प्राप्त होते हैं। आज से सावन मास का पहला सोमवार शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


इस माह शिवलिंग में जलाभिषेक के साथ 108 बेलपत्र चढ़ाने से बालेश्वर भगवान प्रसन्न होते हैं। चातुर्मास में भगवान विष्णु शयन में चले जाते हैं। ऐसे में भोलेनाथ की आराधना से मानव के सारे संताप दूर हो जाते हैं। स्कंद पुराण में निम्न श्लोक से बालेश्वर भगवान की महिमा का इस तरह किया गया है। समर्च्य विधिवत्तत्र त्रियं प्राप्नोति मानव:।तत: क्रांतया जले पुण्ये बालतीर्थ मिति स्मृतम, बालीश्वरस्य देवस्य पार्श्वे तीर्थित्तमे शुभे, नि मज्य मानवस्तल माघ फलं लभेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed