फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh halt operation of happy riders for two and a half years

पिथौरागढ़ में ढाई साल से खुशियों की सवारियों का संचालन ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh halt operation of happy riders for two and a half years
पिथौरागढ़/ थल। सीमांत जिले में करीब ढाई साल से खुशियों की सवारियों का संचालन ठप है। इससे अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाएं गाड़ी बुक कराकर घर जाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी सरकार और शासन-प्रशासन खुशियों की ओर से सवारियों को चलाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को घर पहुंचाने के लिए खुशियों की सवारी सेवा शुरू की थी। पिछले ढाई साल से खुशियों की सवारी का संचालन ठप होने से लोग प्रसव के बाद गाड़ी बुक कराकर घर जाने को मजबूर हैं। आलम यह है कि जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़, थल, डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला सहित कई अन्य हिस्सों में खड़े वाहन जंक खा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी हरीश चंद्र पंत ने बताया सरकार के पास बजट नहीं होने से जिले की यह सभी सेवा बंद की गई हैं। बजट के आने पर यह योजना फिर से शुरू करने की बात कही हैं। थल की ग्राम प्रधान दीपा वर्मा का कहना है कि खुशियों की सवारी ग्रामीण महिलाओं को प्रसव के बाद घर पहुंचाने की लाभकारी सेवा थी। सरकार को गरीब महिलाओं पर तरस खाकर इस सेवा को फिर दुबारा शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed