फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh dropped four degrees maximum and four and a half degrees minimum temperature in a week

पिथौरागढ़ में एक सप्ताह में गिरा चार डिग्री अधिकतम और साढ़े चार डिग्री न्यूनतम तापमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh dropped four degrees maximum and four and a half degrees minimum temperature in a week
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आसमान में बादल छाए रहे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ। सीमांत जनपद में एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इधर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। इस कारण हिमालय की कुछ पहाड़ियां अब काली नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार 22 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। 24 दिसबंर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 12.1और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। 26 दिसंबर को 11.3 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 दिसंबर को 11.2 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 10डिग्री और न्यूनतम तापमान और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में नहीं जलाए जा रहे अलाव
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही ठंड के बाद भी पिथौरागढ़ नगर में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक दिक्कतें बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों पर यात्रियों को उठानी पड़ रही हैं। इसके अलावा निराश्रित लोग भी ठंड से ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी में तापमान में आई काफी गिरावट
मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बादलों के छाने और धुंध के कारण 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री दर्ज किया गया।

खांसी-जुकाम के रोगियों की बढ़ रही संख्या
पिथौरागढ़। सीएमओ डॉ. एचसी पंत का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण एलर्जी, सर्दी, बुखार, खांसी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने गर्म पानी पीने और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने को कहा है।
पिथौरागढ़ जिले में पिछले छह दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
22 दिसंबर 14 - 7.5
23 - 13.00 - 7.0
24 - 13.00 - 6.5
25 - 12.1 - 6.2
26- 11.3 - 5.1
27 - 11.2 - 4.0
28 - 10.00- 3.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed