{"_id":"5899f2154f1c1b7e0b378d88","slug":"pithoragarh-district-on-high-alert-after-quake","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के बाद पिथौरागढ़ जिले में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के बाद पिथौरागढ़ जिले में हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने सोमवार रात आए भूकंप के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। एसडीआरएफ और इंसीडेंट कमांड सिस्टम को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम और थानेदारों से कहा गया है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। भूकंप की दृष्टि से ज्यादा संवेदनशील इस जिले में सोमवार रात के भूकंप के बाद लोगों में भारी दहशत है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि भूकंप केंद्र 30.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.1 पूर्वी देशांतर था। यह स्थान रुद्रप्रयाग जिले में पड़ता है। वहां से पिथौरागढ़ की हवाई दूरी करीब 200 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्यादा दूर होने और गहराई 33 किलोमीटर होने के कारण किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। अलबत्ता रात में झटका आते ही लोग भयभीत हो गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने सभी एसडीएम और थानों से मिली रिपोर्ट के आधार पर बताया कि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इधर, जिलाधिकारी ने फिर से भूकंप आने की आशंका को देखते हुए सभी अधिकारियों से अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ धारचूला, मुनस्यारी, अस्कोट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार को पूरे दिन लोगों में भूकंप को लेकर ही चर्चा होती रही।
विज्ञापन