फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh district fire brigade completed a unit trust

फायर ब्रिगेड की एक यूनिट के भरोसे पूरा पिथौरागढ़ जिला

Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में फायर ब्रिगेड की सिर्फ एक यूनिट है। इस यूनिट के जिम्मे दस तहसील और आठ ब्लॉक क्षेत्र में होने वाली आग की घटनाओं को काबू करने की जिम्मेदारी है। भौगोलिक रूप से अति विषम इस जिले में आग की घटनाएं होने पर सभी जगह फायर ब्रिगेड का पहुंच पाना संभव नहीं होता।

विज्ञापन


 दूरदराज गांवों में तो आग लगने पर यह तय मान लेना चाहिए कि सबकुछ खाक होने के बाद ही आग बुझेगी। जिला मुख्यालय में फायर ब्रिगेड की यूनिट रहती है लेकिन यहां पर भी कई इलाके ऐसे हैं जहां फायर ब्रिगेड का पहुंच पाना संभव नहीं होता।
विज्ञापन


मुख्य सड़क से 200 मीटर की दूरी तक तो पाइप के जरिए पानी पहुंचाने की कोशिश होती है लेकिन उससे आगे लगी आग को बुझा पाना फायर ब्रिगेड के बस की बात नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गठन के 56 साल बाद भी यहां फायर ब्रिगेड की दूसरी यूनिट स्थापित नहीं हो पाई है जबकि कई बार इसके लिए आवाज उठ चुकी है। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, थल में फायर ब्रिगेड की यूनिट स्थापित करने के लिए कई बार जनप्रतिनिधि सरकार को पत्र भेज चुके हैं।

फायर ब्रिगेड में कुल 27 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 10 कर्मचारी अर्द्धकुंभ ड्यूटी में गए हैं। यह कर्मचारी अप्रैल तक ही लौटेंगे। इस समय मात्र 17 कर्मचारियों को ही जिले का काम संभालना पड़ रहा है। फायर ब्रिगेड की एक यूनिट को तो अक्सर वीआईपी ड्यूटी में तैनात रहना पड़ता है। इस जिले में मुख्यमंत्री के दौरे अक्सर होते रहते हैं।

 फायर ब्रिगेड के पास इस समय दो बड़ी गाड़ियां, दो मिनी वाहन, एक एंबुलेंस, एक टाटा सूमो गाड़ी उपलब्ध है। सीढ़ी, पाइप जैसी सामग्री की यूनिट के पास कमी नहीं है। इसके बावजूद सड़क से दूर आग लगने पर संकट की स्थिति रहती है।


सीमांत तहसील मुख्यालय धारचूला में फायर ब्रिगेड की यूनिट स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए भवन बनने लगा है। डीडीहाट में फायर ब्रिगेड की यूनिट प्रस्तावित है। इसकी जल्दी मंजूरी मिल जाएगी। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी फायर ब्रिगेड स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed