{"_id":"6429baee81759898690aea74","slug":"pithoragarh-depot-bus-bad-technical-problem-pithoragarh-news-c-8-1-100953-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 14 किमी चलकर ही दगा दे गई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 14 किमी चलकर ही दगा दे गई बस
Sun, 02 Apr 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो की देहरादून जा रही बस रविवार को तकनीकी दिक्कत के चलते 14 किमी चलकर रास्ते में ही खराब हो गई जिसके बाद विभाग को दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजना पड़ा। बाद में मैकेनिक भेजकर खराब बस को ठीक कराया गया।
नई बसें नहीं मिलने का खामियाजा पिथौरागढ़ डिपो को बार-बार उठाना पड़ रहा है। पुरानी बसों को ही लंबी दूरी पर भेजना पड़ रहा है। इस कारण बसें रास्ते में ही खराब हो जा रही हैं जिस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार काे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस करीब आधे घंटे के सफर के बाद 14 किमी दूर गुरना क्षेत्र में पहुंचकर अचानक रुक गई।
चालक-परिचालक ने काफी प्रयास किए लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर उन्होंने रोडवेज स्टेशन कार्यालय में इंचार्ज दीपा वर्मा को सूचना दी। इसके बाद रोडवेज के कर्मी दूसरी बस लेकर गुरना के लिए रवाना हुए। यात्रियों को उस बस से देहरादून के लिए भेजा गया। डिपो इंचार्ज दीपा वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते बस में दिक्कत आई थी। बसों को वर्कशॉप में जांच के बाद ही भेजा जाता है।
विज्ञापन
बता दें कि पिथौरागढ़ के पास 72 बसें थीं जिसमें से 10 बसें पहाड़ी रूट पर चलने के मानक पूरी कर चुकी हैं। इस कारण विभाग को 62 बसों से काम चलना पड़ रहा है। नई बसों के लिए शासन से डिमांड भेजी गई है लेकिन अब तक नई बसें नहीं मिली हैं।
बसों की संख्या कम होने से संचालन में दिक्कत आ रही है। यात्रियों को भी इन बसों में लंबी दूरी तय करने में दिक्कत होती है। नई बसों की डिमांड भेजी गई है। इस माह शासन से नई बसें मिलने की संभावना है। -शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।