फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh and Dehradun teams dominate in football

फुटबाल में पिथौरागढ़ और देहरादून की टीमों का रहा दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh and Dehradun teams dominate in football
उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि मयूख महर के साथ नैनीताल और चंपावत की टीमों के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों के अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में पिथौरागढ़ और देहरादून का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इस बार पिथौरागढ़ जिले को फुटबाल की मेजबानी मिली है। जीआईसी और डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। जीआईसी में अंडर-14 बालक वर्ग का उद्घाटन मैच नैनीताल और चंपावत के बीच हुआ जिसमें नैनीताल ने चंपावत को 1-0 से हराकर लीग राउंड का पहला मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और देहरादून के बीच हुआ। इसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने 9-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने चंपावत को 2-0 से हराया। चौथे मैच में नैनीताल और महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच हुए पांचवें मैच में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 11-0 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं डिग्री कॉलेज के मैदान में अंडर-17 वर्ग में देहरादून और अल्मोड़ा के बीच मैच हुआ जिसमें देहरादून ने अल्मोड़ा को 9-0 से हराया। बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने चंपावत को 4-0 से हराया। पिथौरागढ़ और यूएसनगर के बीच हुए मुकाबले में पिथौरागढ़ 6-0 से विजयी रहा। अल्मोड़ा-चंपावत के बीच हुए मुकाबले में चंपावत की टीम 8-0 से विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत उपस्थित रहे। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने सभी का स्वागत किया।

इस दौरान माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र सती, खंड शिक्षा अधिकारी विण गणेश सिंह ज्याला, मूनाकोट खंड शिक्षाधिकारी सोनी महरा, संयोजक गोविंद सिंह पोखरिया, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, जिला महामंत्री प्रवीण रावल, बेसिक जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, पूर्व क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया आदि मौजूद थे। मंच का संचालन वरिष्ठ व्यायाम अध्यापक एवं फुटबाल प्रशिक्षक भूपेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed