फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithauragarh-Tawaghat NH remained closed for one hour

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच एक घंटे बंद रहा

Wed, 21 Feb 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pithauragarh-Tawaghat NH remained closed for one hour
मलबा गिरने से बंद पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग से मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर बुधवार को अचानक चट्टान दरकने से मलबा सड़क पर आ गिरा। इस कारण बंदरलीमा में करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे राजमार्ग पर कनालीछीना और ओगला के बीच में बंदरलीमा के पास चट्टान दरक गई। इससे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर पट गया। गनीमत यह रही कि चट्टान दरकते समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार थोड़ी दूरी पर थी, जो बाल-बाल बची। सड़क बंद होने की सूचना पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी और मजदूर लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 3.45 पर सड़क से मलबा हटाया जा सका।
विज्ञापन


वहीं, सड़क बंद होने से धारचूला, अस्कोट, जौलजीबी, पिथौरागढ़ आने-जाने वालों के साथ ही डीडीहाट जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के लिए किए गए कटान के कारण इस मार्ग पर अक्सर चट्टान दरकती हैं। बरसात में यातायात संचालन में दिक्कत आती है। चट्टान दरकने से वाहन दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed