फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Personnel deployed for election work will vote through EDC

Pithoragarh News: ईडीसी के माध्यम से मतदान करेंगे चुनाव कार्यों में तैनात कर्मी

Sun, 07 Apr 2024 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Personnel deployed for election work will vote through EDC
पिथौरागढ़। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट/ईडीसी पंकज जोशी ने बताया कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी चुनाव कार्यों में लगी है ऐसे कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट और ईडीसी (इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट) की सुविधा की जा रही है। इसके तहत अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कार्मिकों को ईडीसी के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए ईडीसी का प्रारूप 12 भरवाने के बाद उन्हें संबंधित विधान सभाओं को प्रेषित कर दिया गया है। इसमें अभी तक होमगार्ड ने लगभग 276, पीआरडी के 368 और पुलिस के 394 ईडीसी इन कार्मिकों के लिए जारी करके उपलब्ध करा दिए गए हैं। वाहन चालकों के अब तक लगभग 742 प्रारूप के क्रम में ईडीसी जारी करके वितरण की कार्यवाही चल रही है। संवाद
विज्ञापन




वोट देने के बाद होंगे रवाना
पिथौरागढ़। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट पंकज जोशी ने बताया कि जनपद से 16, 17 और 18 अप्रैल को मतदान पार्टियों की रवानगी होगी। रवानगी से पहले एलएसएम परिसर में मतदाता सुविधा के लिए कमरा नंबर 12 में केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक कार्मिक अपनी पार्टी के साथ प्रस्थान करने से पहले अपना डाक मतपत्र लेकर उसी केंद्र पर वोट देगा। इसके बाद ही टीम रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed