{"_id":"5c3cc999bdec22738c0f0586","slug":"performed-against-affecting-post-office-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस का कामकाज प्रभावित होने के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ऑफिस का कामकाज प्रभावित होने के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 14 Jan 2019 11:11 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , बंगापानी (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पोस्टआफिस में कामकाज ठप होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक बंगापानी में स्टाफ की कमी और खराब इंटरनेट सेवा को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि नेट काम न करने से तहसील से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
मवानी दवानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत मेहरा के नेतृत्व में बैंक शाखा के बाहर एकत्र लोगों ने एसबीआई में स्टाफ की तैनाती और क्षेत्र की संचार व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि बैंक में चार के स्थान पर मात्र दो कर्मी तैनात हैं। बैंक में स्टाफ की कमी से लेनदेन प्रभावित हो रहा है। लोगों के खाते समय पर नहीं खुल पा रहे हैं। इंटरनेट काम न करने से दिक्कत और बढ़ गई है। कहा कि क्षेत्र में ओएफसी लाइन बिछाकर इंटरनेट सेवा पुख्ता करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इंटरनेट न चलने से तहसील से प्रमाण पत्र जारी होने में विलंब हो रहा है। सरकार की कई योजनाओं से लोगों को वंचित होना पड़ रहा है। एसबीआई में स्टाफ की तैनाती के साथ ही इंटरनेट सेवा पुख्ता नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में मुन्ना सिंह, बसंती देवी, खीला देवी, जयपाल राम, उमेद सिंह, भूपाल सिंह, दमयंती देवी, सीता देवी, कुमेर सिंह, दयाल राम आदि शामिल थे।