फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People will immediately Didihat gift

डीडीहाट के लोगों को तुरंत मिलेगा तोहफा

Sat, 17 Dec 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 17 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
People will immediately Didihat gift
डीडीहाट में विकास योजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डीडीहाट के लोगों को तुरंत ही तोहफा मिल जाएगा। यदि शनिवार रात कैबिनेट की बैठक होती है तो डीडीहाट के लोगों के लिए तोहफे का एलान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां जीआईसी मैदान में आयोजित सभा में कहा कि जीआईसी डीडीहाट का नाम अब स्वाधीनता सेनानी माधो सिंह जंगपांगी के नाम पर किया जाएगा। जल्द ही इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक खेती करने वाले महिला समूहों को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जनसभा में उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार डीडीहाट सीट में परिवर्तन लाया जाए। इस सीट से कांग्रेस को जिताने की उन्होंने जोरदार अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से यहां मिर्थी हेलीपैड पर उतरे। वहां से कार के जरिए दोपहर करीब 12.55 बजे सभा स्थल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर हाथ को काम और हर गांव तक सड़क पहुंच जाएगी। प्रदेश सरकार इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर चुकी है। लगभग चुनावी मूड में दिखे मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 में आई आपदा के बाद सरकार ने पुनर्वास और निर्माण के काम तेजी से किए। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए रावत ने कहा कि इस पार्टी के नेताओं का काम सिर्फ आलोचना करना ही रह गया है। उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि पर्वतीय अंचल में फिल्म निर्माण की अपार संभावना है। इसके लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि डीडीहाट की जनता 20 साल से छली जा रही है।
विज्ञापन


इस बार बदलाव लाया जाए। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सभास्थल में पहुंचे थे। इस मौके पर पीसीसी मेंबर मनोज ओझा, विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी, रघुनाथ सिंह चौहान, शकुंतला दतामल, ललित भंडारी, हिमांशु ओझा, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, दान सिंह खड़ायत, डीएम डा. रंजीत सिन्हा, एसपी अजय जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट मनुज गोयल आदि उपस्थित थे। करीब एक घंटा यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री 1.50 बजे बुंगाछीना को रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से पर्यटन व्यवसाय चौपट
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि नोटबंदी के कारण उत्तराखंड का पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है। नैनीताल, मसूरी, मुनस्यारी जैसे पर्यटन स्थलों पर नोटबंदी के बाद पर्यटन व्यवसाय पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि अन्य विकास के काम भी इस फैसले से प्रभावित हो गए हैं।

मुझे कुर्सी से प्यार नहीं
मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि मुझे कुर्सी से प्यार नहीं है। सिर्फ जनता से प्यार है। हर जगह जनता का अपार प्यार मुझे मिलता रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि इसी तरह का प्यार भविष्य में भी बनाए रखें।

डीडीहाट में 36 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीडीहाट में 36 करोड़ 19 लाख, 18 हजार रुपए के कार्यों का शिलान्यास और 15.90 लाख की योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें गोगिना (बागेश्वर) से नामिक के लिए राज्य सेक्टर से बनने वाली 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 10 लाख 42 हजार रुपए की लागत से बनने वाली गोगिना-नामिक सड़क, 7 करोड़ 86 लाख 76 हजार के लागत से बनने वाले आलम-मवानी-दवानी-बंगापानी पुल, 2 करोड़ 98 लाख 2 हजार की लागत से बनने  वाली सत्यालगांव की पेयजल योजना, 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार की गलाती-तल्ला गलाती पेयजल योजना, 1 करोड़ 85 लाख 48 हजार की लागत की खेला पेयजल योजना, 69.80 लाख की लागत की बुंग-बुंग पेयजल योजना, 61.96 लाख लागत की नगतड़ पेयजल योजना, 61.39 लाख लागत की घाटीबगड़ पेयजल योजना, 2 करोड़ 59 लाख 7 हजार की लागत से बनने वाले 20 किमी लंबे कौली कन्याल मोटर मार्ग और 80.30 लाख रुपए लागत से बनने वाले राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बलुवाकोट का शिलान्यास किया। 15.90 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल लीलम का लोकार्पण किया।

बालिका अभिप्रेरण शिविर में पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे बालिका अभिप्रेरण शिविर में पहुंचे। जीआईसी मैदान में सभास्थल को जाने वाले रास्ते पर ही जीजीआईसी में यह शिविर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से बातचीत की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। शिविर की संयोजक प्रधानाचार्य नंदा टोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया तथा अन्य शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से मनोबल बढ़ा है।


बुंगाछीना में टेक्नोलॉजी संस्थान का उद्घाटन किया
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कनालीछीना विकासखंड के बुंगाछीना में पिथौरागढ़ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान का शनिवार को उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डीडीहाट से हेलीकॉप्टर से अपरान्ह दो बजे बुंगाछीना पहुंचे। करीब 40 मिनट तक कार्यक्रम स्थल में रहने के दौरान उन्होंने संस्थान का उद्घाटन किया। कहा कि इस संस्थान में स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलने लगेगी। इस दौरान विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, संस्थान के अध्यक्ष नारायण लाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र हनेरी, प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र हनेरी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed