{"_id":"653647622b1f53cf690b95c4","slug":"people-upset-due-to-closure-of-ration-shops-in-pithoragarh-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: राशन की दुकानें बंद होने से परेशान लोग, सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: राशन की दुकानें बंद होने से परेशान लोग, सरकार के खिलाफ जताया रोष
Mon, 23 Oct 2023 03:44 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:44 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन के कारण राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राशन की दुकानें बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन के कारण राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के वनराजी परिवार तक को बाजार से महंगा चावल, आटा खरीदना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ खासा रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
कंतोली की वनराजी महिलाएं धौली देवी, कौशल्या, पार्वती, कमला, धर्मा, बिसना, सुंदर सिंह, चंद्र सिंह, गोपाल सिंह इन दुकानों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इन ग्रामीणों ने बताया कि वह 20 दिन से राशन की दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापार संघ के अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने कहा कि सरकार को गल्ला विक्रेताओं से वार्ता कर गरीब तबके के लोगों को शीघ्र राहत देनी चाहिए।