फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Pandega blow the effigy of administration

पांडेगांव के लोगों ने प्रशासन का पुतला फूंका

Sat, 15 Sep 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
People of Pandega blow the effigy of administration
पिथौरागढ़ के पांडेगांव में नगरपालिका का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

बदहाल सफाई व्यवस्था से आक्रोशित पांडेगांव के लोगों ने प्रशासन और पालिका का पुतला फूंका। उन्होंने सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


पांडेगांव के युवा शनिवार को कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में शनि मंदिर के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। पंत ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान सभी वार्डों में सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। पालिका की ओर से लगाई गई अधिकतर पोल लाइटें खराब हैं। इससे लोगों को रात के समय आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कमल पांडेय ने कहा कि कई दिनों से पालिका से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाद में उन्होंने पालिका के ईओ को भी ज्ञापन सौंपा। पुतला फूंकने वालों में दीपक पांडेय, संतोष पांडेय, नीरज जोशी, त्रिलोक वल्दिया, विक्रांत पांडेय, निशिथ उप्रेती, चंद्रशेखर पुनेठा, नितेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास कूड़ा फेंकने का आरोप
पिथौरागढ़। पांडेगांव शनि मंदिर निवासी योगेश कुमार ने पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंप कहा कि स्थानीय लोगों और पर्यावरण मित्रों की ओर से इधर-उधर से कूड़ा लाकर उनके घर के पास फेंका जा रहा है। इससे उनके घर के पास गंदगी हो गई है। पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने घर के पास बनाए गए कूड़ा स्थल को बंद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed