फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Gankot facing drinking water crisis

Pithoragarh News: पेयजल संकट से जूझ रहे गणकोट के लोग

Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
People of Gankot facing drinking water crisis
पिथौरागढ़। बरसात के मौसम में भी जिला मुख्यालय के निकट गणकोट गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। नलाें में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान नीरज गनकोटिया ने बताया कि तीन गांवों के लिए बनी पौण पंपिंग योजना से एक दिन बड़ौली और भरखेत को पेयजल आपूर्ति की जाती है। दूसरे दिन पौण और गणकोट को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में महीने में ग्रामीणों को 15 दिन ही पानी उपलब्ध होता है। पौण पंपिंग योजना पिछले चार दिन से बंद है। रविवार को भी गांव में पानी नहीं आया। लोगों को पीने के लिए दूर दराज नौले से पानी ढोना पड़ रहा है। अन्य कार्यों के लिए लोग बरसात का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से गांव के नौले धारों में भी मलबा आ गया है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed