फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Dobans are getting ration after walking 14 km

दोबांस के लोगों को 14 किमी पैदल चलने के बाद मिल रहा राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
People of Dobans are getting ration after walking 14 km
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। दोबांस गांव के लोगों को सरकारी राशन लेने के लिए 14 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। गांव की सस्ता गल्ला की दुकान चार साल से बंद होने के बाद भी नए व्यक्ति को दुकान आवंटित नहीं की है।
विज्ञापन

मूनाकोट विकासखंड के दोबांस में 80 लोगों के पास राशन कार्ड हैं। जिसमें से अधिकतर परिवार बीपीएल और अंत्योदय में आते हैं। चार साल पहले सस्ता गल्ला विक्रेता पुरषोत्तम जोशी ने इस्तीफा दे दिया था। स्थानीय धीरज जोशी ने वैकल्पिक तौर पर दुकान संचालित की। दो साल तक व्यापारी को पूर्ति विभाग ने ढुलान रकम का भुगतान नहीं किया। बाद में उसने भी राशन मंगाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकार राशन कार्ड में भरपूर राशन दे रही है। गांव के लोगों को तीसरी ग्रामसभा धौलकांडा राशन के लिए जाना पड़ रहा है। दोबांस के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप जोशी ने गांव के जनप्रतिनिधि पर गांव की अनदेखी का आरोप लगाया है। गांव के सुरेश राम, मनोज कुमार, नवीन जोशी ने बताया व्यापारी द्वारा सभी कागज जमा करने के बाद भी लाइसेंस के लिए राजस्व विभाग एक साल से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed