फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Canara people in the district headquarters in the district

सड़क को लेकर जिला मुख्यालय में गरजे कनार के लोग

Wed, 12 Sep 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
People of Canara people in the district headquarters in the district
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कनार के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड धारचूला के बरम से कनार तक सड़क बनाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने 100 किमी दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी इलाके को सड़क की सुविधा नहीं मिली है।

विज्ञापन


कनार की प्रधान गोविंद देवी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने सड़क के निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि कनार जिले का सीमांत गांव है, लेकिन आजादी के बाद भी कनार के 400 परिवार यातायात सुविधा से वंचित हैं। लोगों को सड़क तक आने के लिए 20 किमी पैदल चलना पड़ता है। बीमार और बुजुर्गों को सड़क तक लाने में भारी कठिनाई होती है। समय पर इलाज नहीं मिलने से अस्वस्थ लोगों की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन


कहा कि नवंबर 2017 में जौलजीबी मेले के उद्घाटन अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बरम से कनार तक सड़क बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, भरत सिंह, कुंदन सिंह, जगत सिंग, दीवान सिंह, डिगर सिंह, राम सिंह, चंद्र सिंह, गगन सिंह, भगत सिंह, पान सिंह, केदार सिंह, नरेश सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed