फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

ड्रिल अनुशासन की रीढ़ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए करती प्रेरित : तड़ागी

Fri, 02 Aug 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा जीआईसी देवलथल में एनसीसी का 10 दिनी इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग शिविर शुरू हो गया है। ट्रेनिंग शिविर का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल बीएस तड़ागी ने किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से कहा कि ड्रिल अनुशासन की रीढ़ है। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी देवलथल पहुंचने पर ले. कर्नल बीएस तड़ागी का छलिया नर्तकों के दल ने स्वागत किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कमांडिंग अधिकारी ने कहा कि ड्रिल एनसीसी की रीढ़ है जो कैडेट को अनुशासन और बड़ों के प्रति प्रेम और सम्मान सिखाती है। उन्होंने विद्यालय के एनसीसी अधिकारी के कार्यों की सराहना की। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि ट्रेनिंग शिविर में पूर्व सीनियर डिविजन के प्रथम वर्ष के 28 कैडेट्स का चयन होगा। इसके लिए 60 से अधिक कैडेट्स ने दावेदारी की है। संचालन एनसीसी कैडेट रिया विश्वकर्मा और भावना बिष्ट ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य और एनसीसी अधिकारी मेजर केएस धामी, ड्रिल प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह शाही, हवलदार नवीन चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed